महातीर मुहम्मद ने गुरूवार को अपने एक भाषण में कहा है कि इस्लामोफ़ोबिया का डटकर मुक़ाबला किया जाना चाहिए। क्वालालंपुर शिखर सम्मेलन-2019 का मेज़बानी करते हुए मलेशिया के प्रधानमंत्री महातीर मुहम्मद ने आशा व्यक्त की है कि मुसलमानों के लिए इस बैठक के सकारात्मक प्रभाव सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि मैं कामना करता हूं कि मुसलमानों की समस्याओं के समाधान के मार्ग में यह बैठक उपयोगी सिद्ध हो।
मलेशिया के प्रधानमंत्री ने कहा कि हमको पश्चिम पर निरभर्ता को कम करने के मार्ग ढूंढने होंगे ताकि हम इस्लाम के शत्रुओं का मुक़ाबला कर सकें। उन्होंने कहा कि मलेशिया मे अधिकतर मुसलमान हैं किंतु यहां पर अल्सांख्यक भी शांतिपूर्ण ढंग से जीवन व्यतीत करते हैं।
उल्लेखनीय है कि मेलशिया में गुरूवार 19 दिसंबर से "क्वालालंपुर-2019" के नाम से एक शिखर सम्मेलन आरंभ हुआ है जिसमें ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी, तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोग़ान और क़तर के शासक सहित इस्लामी देशों के कई नेता भाग ले रहे हैं। निरभर्ता